IPL का क्वालिफायर-1 आज, बेंगलुरु-गुजरात में मुकाबला,गुजरात ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी, जो टीम जीतेगी सीधे फाइनल में पहुंचेगी…
आईपीएल-2026 के पहला क्वालिफायर आज धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में मौजूदा विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगी। जो टीम इस मैच को जीतेगी वो सीधे फाइनल का टिकट कटाएगी। वहीं हारने वाले टीम को फाइनल में जाने का एक और मौका मिलेगा। ये टीम दूसरे क्वालिफायर में एलिमिनेटक मैच जीतने वाली टीम से टकराएगी।दोनों ही टीमें चाहेंगी कि आज ही खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया जाए।हालांकि बारिश होने के 80% आसार हैं।गुजरात ने धर्मशाला में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है।
आरसीबी और जीटी के बीच अब तक इस लीग में कांटे की टक्कर देखने को मिली है।आईपीएल में आरसीबी और जीटी की अब तक कुल 8 बार भिड़ंत हुई है, जिसमें से 4 मुकाबले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीते हैं। वहीं, चार मुकाबलों में गुजरात टाइटंस ने जीत दर्ज की है। आईपीएल 2026 में हुई पहली भिड़ंत में आरसीबी जीटी पर हावी रही थी और टीम ने 5 विकेट से जीत हासिल की थी।हालांकि, सीजन की दूसरी भिड़ंत में गुजरात टाइटंस ने पहली हार का हिसाब चुकता करते हुए आरसीबी को 4 विकेट से हराया था।
कप्तान रजत पाटीदार की कप्तानी में बेंगलुरु ने इस सीजन अटैकिंग बैटिंग के दम पर 8 बार 200 रन का आंकड़ा पार किया है। विराट कोहली टीम के टॉप स्कोरर हैं। वे एक शतक और 4 फिफ्टी के सहारे 557 रन बना चुके हैं।कोहली के अलावा, पडिक्कल ने 3 और कप्तान पाटीदार ने 4 अर्धशतक लगाए हैं। धर्मशाला में वेंकटेश अय्यर ने पंजाब के खिलाफ नाबाद 73 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई थी। गेंदबाजी में जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार की जोड़ी ने मजबूती दी है। भुवी टीम के टॉप विकेट टेकर हैं।
गुजरात की टीम मजबूत गेंदबाजी और टॉप ऑर्डर के दम पर प्लेऑफ में पहुंची है। दूसरे हाफ में GT की गेंदबाजी उसकी सबसे बड़ी ताकत रही है। कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने विरोधी बैटर्स को खूब परेशान किया है।रबाडा 24 विकेट के साथ पर्पल कैप की रेस में हैं। राशिद खान 19 विकेट ले चुके हैं। टीम ने आखिरी लीग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रन से हराया था। कप्तान शुभमन गिल (616 रन), साई सुदर्शन (638 रन) और जोस बटलर (469 रन) शानदार फॉर्म में हैं। ऑरेंज कैप होल्डर सुदर्शन 7 फिफ्टी लगा चुके हैं।
पॉसिबल प्लेइंग-12
- बेंगलुरु : विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, टिम डेविड, वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम, सुयश शर्मा और जोश हेजलवुड, फिल सॉल्ट।
- गुजरात : शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
