PM मोदी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दीपावली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक वीडियो में पीएम मोदी ने कहा- दीपावली का पावन पर्व पूरा देश रोशनी से जगमगा रहा है। उन्होंने आगे कहा- प्रकाश का यह पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है। आप सबको दिपावली की मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपका ये पर्व, आपका आगे का समय सब कुछ सुख, शांति और समृद्धि से भरा हुआ रहे।
देश के लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘आपकी तरह मैं भी उत्साह से दिवाली मनाता हूं। आप जानते हैं देश के वीर जवानों के बीच जाना मेरा नित्य कर्म है, इस बार भी जारी रहेगा।आप सबको दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।इससे पहले पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति भवन में दिवाली मनाई। इस दौरान उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने धार्मिक अनुष्ठान के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के माथे पर तिलक लगाया। दोनों नेताओं ने इस मौके पर साथ में तस्वीर भी खिंचवाई। उपराष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री को स्मृति चिह्न भी भेंट किया। पीएम मोदी ने इस दौरान की तस्वीरों को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में साझा किया है। पीएम मोदी ने पोस्ट में लिखा- उपराष्ट्रपति थिरु सीपी राधाकृष्णन जी से मुलाकात की और दिवाली की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया।
