आम आदमी को झटका, अमूल ने दूध की कीमत 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ाई…
आम आदमी की जेब पर एक बार फिर से बड़ी सेंध लगने वाली है. रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले दूध की कीमतों में इजाफा देखने को मिलने वाला है। अमूल मिल्क ब्रांड ने एक लीटर दूध की कीमत में 2 रुपये का इजाफा कर दिया है। ये कीमतें कल यानी 14 मई से देशभर में लागू हो जाएंगी।इसका अर्थ है कि 14 मई से खुदरा बाजारों और स्टोर्स पर अमूल दूध की खरीद के लिए ग्राहकों को अब नई दरों के अनुसार भुगतान करना होगा।
अमूल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पूरे भारत में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। यह एक राष्ट्रीय स्तर की मूल्य वृद्धि है, जो देश के सभी बाजारों में समान रूप से लागू की जा रही है। कीमत में बदलाव के बाद अमूल का फुल क्रीम दुध अब 72 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिलेगा।अमूल की ओर से 14 मई से देशभर में 2 रुपये प्रति लीटर की इस वृद्धि का सीधा असर करोड़ों उपभोक्ताओं की रोजमर्रा की जरूरतों और घरेलू बजट पर पड़ेगा।
