Asian Games2026:-भारतीय महिला हॉकी टीम ने 44 साल बाद जीता स्वर्ण…
भारतीय विमेंस हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में 44 साल बाद गोल्ड जीत लिया। भारत ने फाइनल में चीन को 1-0 से हराया। टीम के लिए एकमात्र गोल लालरेमसियामी ने किया। इस जीत के साथ भारत ने लॉस एंजिलिस 2028 ओलिंपिक के लिए भी क्वालिफाई कर लिया।भारत ने इस तरह 1982 के बाद पहली बार एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने 44 साल का सूखा समाप्त किया। भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर में बढ़त हासिल की और अंत तक इस बढ़त को बनाए रखा। भारत ने ना सिर्फ स्वर्ण पदक अपने नाम किया, बल्कि चीन को स्वर्ण का बचाव करने से रोका।एशियन गेम्स में महिला हॉकी में भारत के हिस्से पहली बार गोल्ड मेडल आया है। शुक्रवार को 44 सालों के लंबे इंतजार के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) जीता।भारत ने इससे पहले 1982 में साउथ कोरिया को हराकर गोल्ड जीता था।भारत 1998 और 2018 में फाइनल में पहुंचा। 1998 में दक्षिण कोरिया और 2018 में जापान से हार मिली। ऐसे में भारत को रजत पदक से संतोष करना पड़ा था।
भारतीय टीम ने चीन के खिलाफ पहले क्वार्टर से दबाव बनाया। बलजीत कौर को छठे मिनट में ग्रीन कार्ड मिला। लेकिन भारत ने चीन पर दबाव बनाया और भारत के लिए 200वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहीं लालरेमसियामी ने 10वें मिनट में मैदानी गोल दागा। इस तरह भारत ने शुरुआत में ही 1-0 की बढ़त बनाई। भारत को इसके बाद पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन भारतीय टीम बढ़त दोगुना करने से चूक गई। हालांकि, पहला क्वार्टर समाप्त होने तक भारतीय टीम बढ़त बनाए रखी।चीन ने दूसरे क्वार्टर में आक्रामक खेल दिखाया और लगातार भारत पर दबाव बनाए रखा। चीन ने तब राहत की सांस ली, जब उसे पेनल्टी स्ट्रोक मिला। चीन के लिए बराबरी हासिल करने के यह शानदार मौका था, लेकिन भारतीय महिला टीम की अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया ने दमदार बचाव कर चीन को बराबरी करने से रोका। इसके बाद भी चीन का आक्रामण जारी रहा, लेकिन भारतीय डिफेंस ने शानदार प्रदर्शन कर चीन की हर कोशिश को नाकाम किया। दूसरे क्वार्टर में भारत अधिक डिफेंसिव होकर खेल रहा था। हाफ टाइम तक भारत 1-0 से आगे रहा।फाइनल मुकाबले के तीसरे क्वार्टर में भी कोई गोल नहीं हो सका। 45 मिनट के खेल के बाद स्कोरलाइन भारत के पक्ष में 1-0 ही रही। इस क्वार्टर के आखिरी दो मिनटों में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। एक छोर से दूसरे छोर तक तेज पासिंग के जरिए टीम ने गेंद पर अपना नियंत्रण बनाए रखा। चौथे क्वार्टर में भी कोई गोल नहीं हुआ और भारत ने इतिहास रच दिया।
2026 एशियन गेम्स में शुक्रवार का दिन भारत के लिए बेहद खास रहा। आज भारत की झोली में कुल 6 गोल्ड मेडल आए। भारत ने आज 13 मेडल अपने नाम किए। मेडल टैली में भारत पांचवें स्थान पर आ गया है। भारत के कुल मेडल की संख्या अब 76 पहुंच गई है।

