काम के सिलसिले में बाली पहुंची एक्ट्रेस नुसरत भरूचा हुईं हादसे का शिकार…
एक्ट्रेस नुसरत भरूचा का बाली में एक्सीडेंट हो गया। हादसे में उन्हें चोट लगी है। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।रिपोर्ट्स के मुताबिक, काम के सिलसिले में बाली पहुंची एक्ट्रेस नुसरत भरूचा हादसे का शिकार हो गईं।फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। हालांकि उनकी टीम की ओर से इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है।
हालांकि, उनकी चोट कितनी गंभीर है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई।बता दें कि हादसे से करीब एक हफ्ते पहले नुसरत ने सोशल मीडिया पर छुट्टियों की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं।सूत्रों के मुताबिक, इलाज के चलते नुसरत को बाली में अपना स्टे बढ़ाना पड़ा है।फिलहाल अभिनेत्री की मेडिकल कंडीशन को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनका इलाज किया जा रहा है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, नुसरत अभिनेता टाइगर श्रॉफ की अगली फिल्म का हिस्सा बन गई हैं। यह फिल्म टाइगर और नुसरत की पहली ऑन-स्क्रीन जोड़ी होगी।हालांकि, फिल्म में नुसरत के किरदार के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, उनका रोल सिर्फ एक पारंपरिक फीमेल को-लीड तक सीमित नहीं होगा, बल्कि कहानी में उसकी अहम भूमिका होगी।
