दिल्ली SIR: आडवाणी,सिसोदिया,केजरीवाल,बांसुरी स्वराज,एस जयशंकर-CBI डायरेक्टर समेत दिल्ली के 33 लाख मतदाताओं को नोटिस…
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत दिल्ली में एक बड़ा मामला सामने आया है। निर्वाचन आयोग द्वारा विवरणों में कथित विसंगतियों के कारण नोटिस पाने वाले 33 लाख मतदाताओं की सूची में पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जैसी कई नामचीन लोगों के नाम भी शामिल हैं।पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, सांसद बांसुरी स्वराज और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी समेत कई प्रमुख मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें अधिकतर मामले पिछली एसआइआर की मतदाता सूची से मैपिंग नहीं होने के बताए गए हैं।
विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनकी पत्नी क्योको एस जयशंकर को एसआईआर के तहत चुनाव आयोग की तरफ से नोटिस भेजा गया है. इस लिस्ट में सीबीआई के डायरेक्टर प्रवीण सूद और उनका परिवार, पूर्व आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी और उनकी पत्नी समेत सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश रंजना देसाई और उनके परिवार को भी आयोग ने नोटिस दिया है. 98 वर्षीय आडवाणी, उनकी बेटी प्रतिभा और बहू गीतिका को नोटिस जारी किए गए हैं, क्योंकि उनके नाम 2002 के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) मतदाता सूची से मेल नहीं खा पाए। हालांकि, उनके बेटे जयंत इस मैपिंग प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पार कर चुके हैं। ये सभी नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के मतदाता हैं।आप नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, उनकी पत्नी सीमा और उनके बेटे मीर को भी नोटिस मिला है। अधिकारियों के अनुसार, बेटे मीर के नोटिस में माता-पिता के नाम में विसंगति और पत्नी सीमा के नोटिस में उनके अपने नाम में बेमेल का कारण बताया गया है।नोटिस पाने वालों में पूर्व राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी भी शामिल हैं। इसी तरह पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी सुदेश धनखड़,पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और उनकी पत्नी कल्पना दास,को नो-मैपिंग की श्रेणी में नोटिस दिया गया है।पूर्व मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई की पत्नी तेजस्विनी भूषण गवई को सेल्फ नेम मिसमैच के आधार पर नोटिस जारी किया गया है।
इनके अलावा दिल्ली के कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा, राज्यसभा सदस्य अजय माकन और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा को भी नोटिस दिए जाने की बात सामने आई है। माकन को अनमैप्ड रिकार्ड और चोपड़ा को मतदाता सूची में एंट्री डिफरेंस/अनमैप्ड होने के कारण नोटिस दिया गया है।प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के पूर्व चेयरमैन बिबेक देबराय का निधन 2024 में हो चुका है। इसके बावजूद दिल्ली कैंट विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग पार्ट-73 में उनका नाम 70 साल के मतदाता के रूप में दर्ज है।
इस सूची में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल के नाम भी शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि दस्तावेजों के सत्यापन के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रविष्टि को मान्य कर दिया गया है और शालीमार बाग निर्वाचन क्षेत्र की अंतिम मतदाता सूची (जो 4 नवंबर को प्रकाशित होगी) में उनके नाम को शामिल करने के लिए सुरक्षित कर लिया गया है।चुनाव आयोग की तरफ से जारी नोटिस में कई मौजूदा और रिटायर्ड सीनियर अधिकारी शामिल हैं. उनके रिकॉर्ड में गड़बड़ी थी. चुनाव आयोग उनकी मौजूदा जानकारी को पिछली बार हुए रिविजन के दौरान बनी वोटर लिस्ट की जानकारी से नहीं जोड़ पाया है. हालांकि, इस पूरी कवायद में सबसे चौंकाने वाला मामला दिवंगत अर्थशास्त्री और पद्म पुरस्कार से सम्मानित बिबेक देबराय का है। वर्ष 2024 में निधन के बावजूद उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज मिला और उन्हें भी नोटिस जारी कर दिया गया।
इधर, नोटिस को लेकर जताई जा रही चिंताओं के बीच दिल्ली के मुख्य चुनाव आधिकारी ने साफ कह दिया है कि नोटिस मिलने का मतलब यह नहीं है कि पाने वालों के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए जाएंगे. दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी सूची के अनुसार करीब 33.13 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाने हैं। इनमें से 31,63,930 मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। चुनाव आयोग के साफ्टवेयर से सामने आई 11 तरह की लाजिकल डिस्क्रेपेंसी और पिछली एसआइआर सूची से नो-मैपिंग के मामलों में ये नोटिस भेजे गए हैं।
अंतिम तिथि
मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि तथ्यों और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही इन नामों को अंतिम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। मतदाताओं को अपने जवाब और दस्तावेज संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) के पास 29 अक्तूबर तक जमा कराने होंगे, जबकि दावों और आपत्तियों का चरण 30 सितंबर को समाप्त होगा।4 नवंबर को आएगी आखिरी लिस्ट।
