दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार माता-पिता बने,घर आई लक्ष्मी…
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शनिवार को दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। दीपिका ने दूसरी बार बेटी को जन्म दिया है।कपल ने इंस्टाग्राम पोस्ट में न्यूबॉर्न बेबी गर्ल के फुट प्रिंट शेयर किए हैं। गुड न्यूज शेयर करते हुए उन्होंने पोस्ट में नजर इमोजी भी बनाई है।पोस्ट में पैर के निशान के साथ कैप्शन में लिखा है, “बेबी गर्ल का स्वागत है।”बेटी दुआ के जन्म के दो साल बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने दूसरे बेबी का स्वागत किया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं।
कपल ने 19 अप्रैल को दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। दीपिका और रणवीर के इंस्टाग्राम हैंडल पर उनकी बेटी दुआ की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें बेटी ने एक प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़ी हुई है, जो पॉजिटिव रिजल्ट दिखा रहा है।तस्वीर में रणवीर बेटी को गोद में लिए हुए हैं। हालांकि, उनका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा था। वहीं, तस्वीर में दुआ का आधा चेहरा नजर आ रहा था।दीपिका और रणवीर सिंह ने हाल ही में बेटी दुआ का जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया था और उनका चेहरा भी रिवील किया था। दीपिका और रणवीर ने 14-15 नवंबर, 2018 को शादी की थी और इसके बाद उन्होंने 8 सितंबर 2024 को बेटी दुआ का वेलकम किया था। अब 19 सितंबर को कपल ने दूसरी बेटी का वेलकम किया है।
आपको बता दें कि इसके एक दिन पहले ही दीपिका और रणवीर सिंह को सिद्धिविनायक मंदिर में स्पॉट किया गया था। कपल गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचा था और इस दौरान दोनों अपने लुक को लेकर काफी चर्चा में थे। दीपिका को लेकर रणवीर काफी केयरी दिखे थे।अब बप्पा के आशीर्वाद के बाद ही दीपिका और रणवीर ने बेटी का घर में वेलकम किया है।
