पुरी में श्रद्धालुओं का जबरदस्त उत्साह,10 लाख से ज्यादा लोग मौजूद …
पूरे देश में आज रथ यात्रा की धूम देखने को मिल रही है। वहीं ओडिशा के पुरी के श्री मंदिर आयोजित विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा के लिए देशभर के श्रद्धालु ओडिशा पहुंचे हैं। रथ यात्रा आज से शुरू हो रही है और 27 जुलाई को नीलाद्री बीजे से इसका समापन होगा। पुरी में रथयात्रा के सबसे आखिर में भगवान जगन्नाथ का रथ आगे बढ़ गया है।इस दौरान श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा हुआ है। रथ खींचने का दृश्य बहुत ही मनमोहक लग रहा है। नंदीघोष के के आगे बढ़ने के कुछ देर बाद ही रथयात्रा में विराम हो गया है। इसके बाद यात्रा कल सुबह गुंडीचा मंदिर के लिए रवाना होगी।
पुरी रथ यात्रा में भारी भीड़ से भगदड़ जैसी स्थिति, एक की मौत…
विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान आज श्रद्धा और भक्ति का अनूठा सैलाब देखने को मिला।हालांकि, इस भारी भीड़ और उमस भरे मौसम के बीच कुछ श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य बिगड़ने की खबरें भी सामने आई हैं। अत्यधिक भीड़ और गर्मी के चलते कई श्रद्धालु अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। वहां तैनात सुरक्षा बलों और चिकित्सा कर्मियों की टीम तुरंत हरकत में आ गई और स्वास्थ्यकर्मियों ने सूझबूझ दिखाई और तुरंत स्ट्रेचर लेकर मौके पर पहुंचे।इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। शाम 5 बजे पहांडी रस्म के दौरान भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए अचानक लोग रथों के पास जाने लगे।यात्रा रूट पर मौजूद वॉलेंटियर लोगों को पीछे हटा रहे थे। तभी भीड़ में धक्का-मुक्की होने लगी। इससे भगदड़ मच गई। लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे।जब भगदड़ मची उस वक्त पुरी में तेज बारिश हो रही थी। इसके बावजूद 10 लाख से ज्यादा लोग यात्रा रूट पर मौजूद थे। कई लोगों को सांस लेने में तकलीफ के चलते रेस्क्यू किया गया।वहीं, विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं और भीड़ के दबाव से प्रभावित 150 से अधिक लोगों को पुरी जिला मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इस घटना में हुई मौत पर गहरा दुख जताया। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए।
