मुंबई में स्कूल बस पर पेड़ गिरने से 1 बच्चे की मौत,11 घायल…
बई के चेंबूर इलाके में मंगलवार दोपहर प्राइवेट स्कूल बस पर एक पेड़ गिर गया। बस में कुल 12 स्टूडेंट थे। उनमें से 11 का रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।वहीं बस में फंसे 11 साल के छात्र विहान श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।घायल छात्रों को आगे के इलाज के लिए जेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से चार बच्चों की हालत स्थिर है; गंभीर रूप से घायल छात्र विहान श्रीवास्तव (11 वर्ष) को शाम 4:23 बजे मृत घोषित कर दिया गया।
यह हादसा मंगलवार की दोपहर में हुआ, जब तिलक नगर स्थित यूनिवर्सल स्कूल की बस बच्चों को लेकर जा रही थी। अचानक एक बड़ा पेड़ बस पर आ गिरा, जिससे बस का एक हिस्सा पूरी तरह दब गया। बस कंडक्टर और स्थानीय लोगों की मदद से फंसे हुए बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए अधिकारी जांच कर रहे हैं कि पेड़ क्यों गिरा।स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्होंने कई बार बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) को पत्र लिखकर पेड़ों की छंटाई या उन्हें हटाने की मांग की थी, क्योंकि इलाके में पहले भी ऐसी घटना हो चुकी थी। कई बार चेतावनी देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अनुमान जताया है।
