‘मेरी बीवी है यार! हमेशा साथ हूं ,प्यार अभी भी उतना ही है’-तलाक की खबरों के बाद गौरव खन्ना का फर्स्ट रिएक्शन…
चर्चित एक्टर और रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के विजेता गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने लॉकअप सीजन 2 में हिस्सा लिया है। यहां उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया कि वे और गौरव तलाक ले रहे हैं। आकांक्षा ने यह भी कहा कि वे सालभर से अलग-अलग रहते हैं। पत्नी की तरफ से तलाक की पुष्टि के बाद गौरव खन्ना ने पहली बार इस पर रिएक्शन दिया है। बता दें कि गौरव और आकांक्षा की शादी 24 नवंबर 2016 में हुई थी। कुछ सालों तक गौरव और आकांक्षा ने अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखा। गौरव को शो अनुपमा से फेम मिला था। इस शो में वो अनुज के रोल में दिखे थे।इस शो से गौरव की क्लीन इमेज भी सेट हुई।इसके बाद गौरव को बिग बॉस में देखा गया था।वो बिग बॉस के विनर बने।
तलाक की चर्चाओं के बीच गौरव खन्ना ‘खतरों के खिलाड़ी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बीच एक्टर आज 30 जून को पहली बार ‘लाफ्टर शेफ्स’ के सेट पर नजर आए। गौरव ‘लाफ्टर शेफ्स’ के सेट के बाहर पैपराजी को पोज दिए। जैसे ही उन्होंने कैमरे के सामने पोज दिया तो एक फोटोग्राफर ने उनसे पूछा, ‘गौरव भाई, क्या हाल हैं’?गौरव ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर रिएक्ट भी किया।उन्होंने कहा, ‘जैसे पहले हाल थे वैसे ही अभी भी हैं। प्यार अभी भी उतना है। सपोर्ट अभी भी उतना है। मैं हमेशा सपोर्ट करूंगा आकांक्षा को। मेरी बीवी है यार। प्यार किया तो पीछे क्यों हटूंगा। आकांक्षा को बेस्ट विशेज। पूरी जिंदगी में उसके साथ खड़ा हूं और उसको सपोर्ट कर रहा हूं।जीतकर आए लॉकअप।’इसके बाद फोटोग्राफर ने पूछा, ‘भाई लेकिन कंट्रोवर्सी बहुत ज्यादा हो गई है’। इस पर गौरव ने कहा, ‘आकांक्षा को जीवन के लिए शुभकामनाएं। मैं हमेंशा उसके साथ खड़ा हूं और उसको सपोर्ट कर रहा हूं। वो अच्छा खेले और जीत कर आए’।
