7 साल तक लिव इन के बाद अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से गोवा में रजिस्टर की शादी…
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में रहते हैं। एक्टर पहली वाइफ मेहर जेसिया से तलाक के बाद गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला डेमेट्रियड्स के साथ करीब 7 साल से साथ रह रहे हैं। दोनों लिव इन में रह रहे थे और इस बीच वो दो बच्चों के पैरेंट्स भी बने।ऐसे में अब कपल को लेकर जानकारी सामने आ रही है कि उन्होंने शादी कर ली है।अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला ने अपने करीबी दोस्तों की मौजूदगी में उत्तरी गोवा जिले के मापुसा में सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में शादी रजिस्टर कराने की जरूरी प्रक्रिया पूरी की। खबर के मुताबिक सब-रजिस्ट्रार सूरज वर्नेकर ने इनकी शादी को राज्य के यूनिफॉर्म सिविल कोड के तहत रजिस्टर किया है।
कैजुअल ड्रेस में अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स शुक्रवार शाम करीब 4 बजे रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचे थे।अर्जुन की गर्लफ्रेंड दक्षिण अफ्रीकी नागरिक हैं। काफी समय से यह जोड़ा पणजी के पास सुकोरो में रह रहा है।सब-रजिस्ट्रार अधिकारी ने बताया कि शादी का सर्टिफिकेट 15 दिन बाद जोड़े को सौंप दिया जाएगा।
बता दें कि अर्जुन रामपाल की पहले मेहर जेसिया से शादी हुई थी और उनकी दो बेटियां हैं। लेकिन अर्जुन और मेहर ने साल 2018 में अलग होने की घोषणा की थी। फिर साल 2019 में उनका फैमिली कोर्ट में तलाक हो गया।अर्जुन रामपाल 2019 से गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के साथ रिश्ते में हैं। यह कपल दो बेटों, आरिक और आरिव के माता-पिता भी हैं। दाेनों लिव-इन में रहते हैं। अब यह कानूनी रूप से पति-पत्नी बन चुके हैं।
