कल शाम 4 बजे यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट…
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के परीक्षाफल जारी करने की तिथि और समय का एलान कर दिया है। नतीजे कल 23 अप्रैल को शाम 4 बजे घोषित किए जाएंगे।
यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस साल करीब 53.36 लाख छात्र-छात्राएं इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे। परीक्षाएं प्रदेश भर के 8,033 केंद्रों पर 15 कार्य दिवसों में आयोजित की गई थीं। बोर्ड ने रिजल्ट की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
यूपी बोर्ड ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट करके यह जानकारी दी है। पोस्ट में लिखा है कि “सूचित किया जाता है कि वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा का परीक्षाफल दिनांक 23-04-2026 को सायं 04:00 बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद्, मुख्यालय, प्रयागराज से घोषित किया जाएगा।”
यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट कैसे देखें?
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
होमपेज पर “UP Board High School Result 2026 (Class 10)” के लिंक पर क्लिक करें।
नया पेज खुलेगा, वहां अपना रोल नंबर दर्ज करें।
Submit बटन पर क्लिक करें।
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
छात्र अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करके सुरक्षित रख सकते हैं।
