लखनऊ से सऊदी जा रही इंडिगो फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग,फ्लाइट में बम की धमकी….
लखनऊ से सऊदी अरब के दम्माम जा रही इंडिगो की फ्लाइट में गुरुवार को बम की धमकी मिली। इसके बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। उड़ान के दौरान क्रू मेंबर को विमान के टॉयलेट में एक टिश्यू पेपर मिला, जिस पर अंग्रेजी में ‘बम’ लिखा था।फ्लाइट को करीब शाम 5:55 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। प्लेन में 133 यात्री सवार थे। लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालकर टर्मिनल-2 ले जाया गया।विमान में कुल 133 लोग सवार थे।प्लेन को आइसोलेशन एरिया में ले जाकर सुरक्षा एजेंसियों ने केबिन, सीटों, कार्गो और पैसेंजर्स के सामान की जांच की। शुरुआती जांच में विमान से कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला है।विमान ने लखनऊ से गुरुवार शाम 4:17 बजे उड़ान भरी और इसे शाम 5:43 बजे अहमदाबाद में सुरक्षित उतारा गया।घटना के कारण यात्रियों और एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों में चिंता बढ़ गई। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियों की जांच के आधार पर ही यह साफ होगा कि धमकी वास्तविक थी या सिर्फ अफवाह फैलाने की कोशिश।
करीब 10 दिन पहले 31 अगस्त को भी सऊदी अरब के दम्माम से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी मिली थी। उड़ान के दौरान क्रू मेंबर को विमान के टॉयलेट में एक टिश्यू पेपर मिला, जिस पर अंग्रेजी में बम लिखा था। क्रू ने तुरंत पायलट को जानकारी दी, जिसके बाद विमान को अहमदाबाद डायवर्ट कर करीब शाम 4:30 बजे सुरक्षित उतारा गया।
फ्लाइट में बम की धमकी मिलने के बाद प्रोटोकॉल…
पायलट तुरंत ATC को सूचना देकर इमरजेंसी घोषित करता है और विमान को सुरक्षित पास के एयरपोर्ट पर लाता है।फ्लाइट को सामान्य पार्किंग की जगह आइसोलेशन-बे में खड़ा किया जाता है।पैसेंजर्स को फ्लाइट से निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाता है।बम निरोधक दस्ता और सुरक्षा एजेंसियां फ्लाइट और सामान की जांच करती हैं।जांच पूरी होने और विमान को सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद ही उड़ान की अनुमति मिलती है।
