विमेंस एशिया कप फाइनल:भारतीय महिला टीम ने जीता टॉस, श्रीलंका के खिलाफ बल्लेबाजी का लिया फैसला…
भारत और श्रीलंका के बीच महिला एशिया कप का फाइनल मुकाबला दुबई स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।मुकाबला रात 8 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय हैं।आज सबसे बड़ा मुकाबला स्पिन गेंदबाजों के बीच देखने को मिल सकता है। दुबई की धीमी पिच पर गेंद रुककर आ रही है और बल्लेबाजों के लिए बड़े शॉट लगाना आसान नहीं रहा है। भारत के स्पिनर्स ने टूर्नामेंट में 26 विकेट लिए हैं। श्रीलंका के स्पिनर्स ने 25 विकेट चटकाए हैं।
सात बार की चैंपियन भारतीय टीम की नजरें श्रीलंका के खिलाफमहिला टी20 एशिया कप फाइनल में श्रीलंका को हराकर आठवीं बार खिताब जीतने पर लगी होंगी। भारतीय महिला टीम का एशिया कप में दबदबा रहा है। भारतीय टीम वनडे हो या टी20 इस टूर्नामेंट के हर प्रारूप में हमेशा खिताबी मुकाबले तक पहुंची है। भारत ने सर्वाधिक सात बार खिताब अपने नाम किया है और अब वह अपने आठवें खिताब से एक कदम दूर है।भारत और श्रीलंका लगातार दूसरे महिला एशिया कप के फाइनल में आमने-सामने हैं। 2024 के फाइनल में श्रीलंका ने भारत को 8 विकेट से हराकर पहली बार एशिया कप का खिताब जीता था। श्रीलंका इस बार डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगा।हालांकि, उसके बाद से टी-20 में भारत का रिकॉर्ड बेहतर रहा है। दोनों टीमों के बीच पिछले 10 टी-20 मुकाबलों में भारत ने 9 जीते हैं। दिसंबर 2025 में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज 5-0 से जीती थी।ओवरऑल दोनों टीमों के बीच कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं। भारत ने 25 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि श्रीलंका को 5 मैचों में सफलता मिली। 1 मैच बेनतीजा रहा।
मैच में दोनों टीमों ने प्लेइंग-11 में एक-एक बदलाव किया है।टीम इंडिया ने प्रतिका रावल को बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह कामिलिनि को मौका मिला है।वहीं श्रीलंकाई टीम में संजना कविंदी की जगह विश्मी गुणारत्ने खेल रही हैं।
दोनों टीमों की प्लेंइंग-11
श्रीलंका: चमारी अटापट्टु (कप्तान), इमेशा दुलानी, विश्मी गुणरत्ने, हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलक्षी डी सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, चमुदी प्रबोधा, मिताली अयोध्या।
भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, गुणालन कमालिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, रिचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा।
फाइनल मैच में एशिया क्रिकेट काउंसिल और पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी के आने की संभावना है। अगर भारतीय टीम जीतती है, तो उनके हाथों से टीम इंडिया ट्रॉफी लेने से इनकार कर सकती है। इससे पहले एशिया कप 2025 में भी सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम ने ट्रॉफी नहीं ली थी।
