नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स:कार्तिक-यामी बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस,सम्मान पाकर भावुक हुए अनंत नाग…
आज गुजरात के एकता नगर में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का आयोजन हुआ, जिसमें फिल्मी जगत के तमाम बड़े कलाकार मौजूद रहे।जिसमें एक्टर्स को उनके सिनेमा जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मान दिया गया।18 जुलाई 2026 को 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विजेताओं की लिस्ट जारी की गई थी।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के सामने आयोजित समारोह में सितारों को सम्मानित किया जा रहा है।
72वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड में ‘आर्टिकल 370’ की धूम रही। फिल्म को 3 अवॉर्ड मिले।फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड यामी गौतम को मिला। वहीं फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला। इसके अलावा बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (गाने) का अवॉर्ड मिला। एक्ट्रेस यामी गौतम और फिल्ममेकर आदित्य धर अवॉर्ड लेने पहुंचे थे।कार्तिक आर्यन को ‘चंदू चैंपियन’ और ममूटी को ‘ब्रह्मयुगम’ के लिए 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर का पुरस्कार दिया गया।‘श्रीकांत’ को बेस्ट हिंदी फिल्म और ‘आर्टिकल 370’ को बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला। तमिल स्टार धनुष को दो कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड दिया गया।
दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को पुरस्कार समारोह में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अवॉर्ड लेते समय उन्हें सम्मान देने के लिए पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा और ममूटी को स्टैंडिंग ओवेशन दिया गया। अवॉर्ड लेते वक्त एक्टर काफी भावुक नजर आए।कार्यक्रम के दौरान आनंत नाग के फिल्मी दौर पर केंद्रित करते हुए एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इसे देखते वक्त अनंत नाग यादों में खोकर मुस्कुराते नजर आए।सम्मान मिलने के बाद अनंत नाग बोले- “एक एक्टर के तौर पर आपने मेरी परफॉर्मेंस देखी है। मैंने बचपन के 12 साल आश्रम में गुजारे। इसके बाद मुझे मुंबई भेजा गया, जहां मुझे प्ले चैतन्य महाप्रभु में एक्टिंग का मौका मिला। उस समय करियर क्या होता है किसी को नहीं पता था। पापी पेट के लिए करियर शुरू किया और फिर 5 सालों में 50 प्ले किए।आखिरी 50 साल मुझे कई अलग भाषाओं की फिल्मों में काम करने के लिए बुलाया गया। मैंने दूसरी भाषाओं की भी फिल्में कीं, लेकिन कर्नाटक और कन्नड़ फिल्मों में मुझे सबसे बड़े मौके मिले।“
मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी को चौथी बार बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला। इस दौरान वहां मौजूद सभी कलाकारों ने तालियों से ममूटी का सम्मान किया।इस बार कार्तिक आर्यन को भी फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में उनकी शानदार परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला। कार्तिक के माता-पिता भावुक नजर आए, जब एक्टर अवॉर्ड लेने पहुंचे। मनोज मुंतशिर ने ‘मैदान’ के गाने ‘जाने दो’ के लिए बेस्ट लिरिक्स का नेशनल अवॉर्ड जीता है।वहीं रणदीप हुड्डा को ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ के लिए बेस्ट डेब्यू फिल्म ऑफ ए डायरेक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला। इस दौरान उनकी पत्नी भी मौजूद रहीं, जो इस पल को कैमरे में कैद करती नजर आईं। इनके अलावा ‘भक्षक’ के लिए संजय मिश्रा को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टिंग का सम्मान दिया गया।
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह का समापन राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ और इसके बाद राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के साथ हुआ। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने समारोह को संबोधित किया और सभी विजेताओं को बधाई दी।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- “मैं चाहूंगी कि प्रत्येक ज्यूरी पैनल में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। फिल्म कलाकार बहुत लोकप्रिय होते हैं, उनमें देशवासियों विशेषकर युवाओं को प्रभाविक करने की क्षमता होती है। मैं ये अनुरोध करना चाहूंगी कि लोकप्रिय कलाकार स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पदार्थों का एंडोर्समेंट न करें। स्टार वही है, जो रोशनी फैलाए, अंधेरा नहीं।”
