जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी…
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पूर्व पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली है। उमर ने शनिवार को दोनों की 2 तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा- ‘कल एक नई शुरुआत हुई, निधि।’पोस्ट के साथ उन्होंने रिंग इमोजी भी लगाया। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स दोनों की शादी और सगाई को लेकर कयास लगा रहे हैं।निधि ने भी सोशल मीडिया पोस्ट में रिंग इमोजी के साथ लिखा, इट्स डन ब्रो। तस्वीरों में दोनों पारंपरिक परिधानों में साथ नजर आ रहे हैं।उमर का पहली पत्नी पायल के साथ इस साल 31 जुलाई को तलाक हुआ था।शुक्रवार (30 अक्टूबर) को विशेष विवाह अधिनियम के तहत शादी संपन्न हुई है। गवाहों में दोनों पक्षों के परिवार के सदस्य शामिल थे। सीएम उमर अब्दुल्ला की यह दूसरी शादी है, वहीं पत्रकार निधि राजदान की भी यह दूसरी शादी है।शादी समारोह में दोनों पक्षों के परिवार और करीबी रिश्तेदार शामिल हुए। पिता फारूक अब्दुल्ला और उनकी तीन बहनें और अन्य करीबी रिश्तेदार ने शिरकत की। साथ ही निधि के माता-पिता पत्रकार एमके राजदान और सरला राजदान समारोह में शामिल हुए।
वहीं अब कई समर्थकों के मन में ये सवाल है कि आखिर उमर अब्दुल्ला की नई दुल्हन निधि कौन हैं, उनसे उम्र में कितनी छोटी हैं।दरअसल, सीएम उमर अब्दुल्ला की उम्र 56 साल है जबकि निधी राजदान अभी 49 साल की हैं। ऐसे में निधि राजदान उमर अब्दुल्ला से सात साल छोटी हैं और दोनों की ही ये दूसरी शादी है।49 वर्षीय टीवी पत्रकार निधि राजदानने टीवी चैनल NDTV में लंबे समय तक काम किया है। वे एग्जीक्यूटिव एडिटर के तौर पर लोकप्रिय शो ‘लेफ्ट, राइट एंड सेंटर’ और ‘द बिग फाइट’ का संचालन किया है। उन्होंने भारतीय राजनीति, विदेश नीति और सामाजिक मुद्दों पर प्रमुखता से रिपोर्टिंग की है।उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्री राम कॉलेज से स्नातक और भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।उन्होंने अपने एक्स बायो में लिखा है कि वे IILM यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन (संचार एवं पत्रकारिता विभाग) की निदेशक हैं। साथ ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर India and the World नामक शो को होस्ट करती हैं। उन्होंने बायो में डॉग मॉम को भी मेंशन किया है।पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें प्रतिष्ठित रामनाथ गोयनका अवॉर्ड (Ramnath Goenka Award) और इंटरनेशनल प्रेस इंस्टीट्यूट (IPI) पुरस्कार सहित कई अन्य सम्मान मिल चुके हैं।
