Budget 2026 Highlights…
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2026 को लगातार 9वीं बार पूर्णकालिक बजट पेश किया। Budget 2026 के बाद सोलर सामान, जूते, EV बैटरी, ओवन, कैंसर व शुगर की दवाएं, कपड़ा, CNG, विदेश यात्रा और एयरक्राफ्ट पार्ट्स सस्ते हुए। वहीं शराब, स्क्रैप और खनिज महंगे हो गए। इसके साथ ही वह ऐसा करने वाली देश की पहली वित्त मंत्री बन गई हैं। बजट से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मौजूद रहे। इसी बैठक में केंद्रीय बजट को मंजूरी दी गई। सरकार ने बजट में बड़ा ऐलान करते हुए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा की है. अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के उद्देश्य से अगले वित्त वर्ष के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर बढ़ाकर ₹12 लाख करोड़ किया गया
बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पारंपरिक रूप से दही-चीनी खिलाई। इस बजट से विकास की रफ्तार बनाए रखने, राजकोषीय अनुशासन मजबूत करने और ऐसे सुधारों की घोषणा की उम्मीद है, जो वैश्विक व्यापार तनाव और अमेरिकी टैरिफ जैसे प्रभावों से अर्थव्यवस्था को सुरक्षित रख सकें। भारत के बजट इतिहास में यह पहला मौका है जब पूर्ण केन्द्रीय बजट रविवार को पेश किया गया.
आप यहां बजट से जुड़ी हर एक नई घोषणाओं और योजनाओं के बारें में विस्तार से पढ़ और समझ सकते है-
टैक्स से जुड़ी क्या है प्रमुख घोषणाएं:
फ्यूचर्स पर STT 0.02% से बढ़ाकर 0.05% किया गया।
ऑप्शंस प्रीमियम पर STT 0.10% से बढ़ाकर 0.15% होगा।
STCG और LTCG टैक्स में कोई बदलाव नहीं।
नया आयकर अधिनियम 1 अप्रैल से लागू होगा, सरल नियम और रिटर्न फॉर्म जल्द जारी होंगे।
17 दवाओं पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई।
आईटी सर्विसेज को सपोर्ट और वैश्विक निवेश आकर्षित करने के उपाय किए गए।
Nirmala Sitharaman Budget Speech हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान:
मुंबई–पुणे
पुणे–हैदराबाद
हैदराबाद–बेंगलुरु
हैदराबाद–चेन्नई
चेन्नई–बेंगलुरु
दिल्ली–वाराणसी
वाराणसी–सिलीगुड़ी
