UP Board Result Out Live: 10वीं में 90.42% तो इंटर में 80.38% हुए पास..
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। करीब 52 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार अब खत्म हो चुका है। बोर्ड मुख्यालय से प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए परिणाम घोषित किए गए और तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए।छात्र अपने रोल नंबर की सहायता से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि परिणाम डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जानकारियों को सावधानीपूर्वक जांच लें। किसी भी तरह की त्रुटि होने पर तुरंत अपने संबंधित विद्यालय से संपर्क करें।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के परीक्षाफल में बेटियों ने बेटों को मेरिट क्रम में हर पायदान पर पीछे छोड़ दिया है। ओवर ऑल उत्तीर्ण प्रतिशत में जहां बालिकाएं आगे हैं, वहीं प्रदेश स्तर पर व्यक्तिगत प्रदर्शन में भी वह बेटों से आगे हैं।इंटरमीडिएट की प्रदेश स्तर की टाप-10 सूची में पहले तीन स्थान पर शामिल पांच नामों में सभी बेटियां हैं। किसी बालक को स्थान नहीं मिला है।
इस साल बोर्ड परीक्षा के नतीजों में पास प्रतिशत बेहतर देखने को मिला। 10वीं कक्षा में कुल 90.42% छात्र सफल रहे, जबकि 12वीं में 80.83% परीक्षार्थी पास हुए। यूपी बोर्ड के आंकड़ों पर नजर डालें तो 10वीं में 87.30% छात्र पास हुए, वहीं छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 93.76% सफलता हासिल की। 12वीं कक्षा में 75.04% छात्र सफल रहे, जबकि 86.32% छात्राओं ने परीक्षा पास कर बढ़त बनाई।
टॉप-6 मेधावियों की सूची में 5 बेटियों ने जगह बनाई है। इन सभी विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में बेहतरीन सफलता हासिल कर अपने-अपने स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है।
UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं की टॉपर लिस्ट
| रैंक | विद्यार्थी का नाम | प्राप्तांक | प्रतिशत | जिला |
|---|---|---|---|---|
| 1 | कशिश वर्मा | 587/600 | 97.83% | सीतापुर |
| 1 | अंशिका वर्मा | 587/600 | 97.83% | बाराबंकी |
| 2 | अदिति | 585/600 | 97.50% | बाराबंकी |
| 3 | अर्पिता | 584/600 | 97.33% | सीतापुर |
| 3 | ऋषभ साहू | 584/600 | 97.33% | झांसी |
| 3 | परी वर्मा | 584/600 | 97.33% | बाराबंकी |
| 4 | आदिल खान | 583/600 | 97.17% | सीतापुर |
| 4 | अंशिका यादव | 583/600 | 97.17% | फर्रुखाबाद |
| 4 | सत्यम यादव | 583/600 | 97.17% | प्रतापगढ़ |
| 4 | अविका शर्मा | 583/600 | 97.17% | प्रयागराज |
| 4 | श्रीया | 583/600 | 97.17% | अंबेडकर नगर |
| 4 | प्रतीक्षा पाण्डेय | 583/600 | 97.17% | मऊ |
| 5 | आयुषी | 582/600 | 97.00% | सहारनपुर |
| 5 | दिव्या वर्मा | 582/600 | 97.00% | सीतापुर |
| 5 | प्राख्या भदौरिया | 582/600 | 97.00% | इटावा |
| 5 | अभिषेक तिवारी | 582/600 | 97.00% | फतेहपुर |
| 5 | प्रेम प्रजापति | 582/600 | 97.00% | अंबेडकर नगर |
| 5 | रुचि दुबे | 582/600 | 97.00% | गोंडा |
UP Board 12th Topper List 2026 : इंटरमीडिएट टॉपर लिस्ट
| रैंक | छात्र-छात्रा का नाम | जगह | प्रतिशत |
| 1 | शिखा वर्मा | सीतापुर | 97.60 |
| 2 | नंदनी गुप्ता | बरेली | 97.20 |
| 2 | श्रेया वर्मा | बाराबंकी | 97.20 |
| 3 | सुरभि यादव | बरेली | 97 |
| 3 | पूजा पाल | बाराबंकी | 97 |

A portal is a gateway that provides a given user community with access to an organization’s information, services, and data through a consolidated web-based user interface. Through an organization’s portal, a user gains access to content and services provided by multiple sub-organizations and applications.