भारत के 4 ऐसे राज जिसके खुलने पर देश हो जाएगा मालामाल !

लालकिला पोस्ट डेस्क
भारत दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है। इसके हर इलाके का इतिहास चौंकाने वाला है। कहा जाता है कि देश के गर्भ में कई ऐसे राज छिपे हैं, जिनके खुलने मात्र से देश मालामाल हो जाएगा। आज हम आपको भारत से जुड़े ऐसे ही 4 राजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका खुलासा आजतक नहीं हो पाया हैं।
राज नंबर एक- श्रीपद्मनाभस्वामी मंदिर का छठा तहखाने में क्या है ?
केरल के श्रीपद्मनाभस्वामी मंदिर के इस तहखाने को लेकर कई कहानियां हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर खोले गए मंदिर के पांच तहखाने से 22 अरब डॉलर का खजाना मिला, लेकिन छठे तहखाने को खोलने की कोशिश की गई, मंदिर की व्यवस्था देखने वाले त्रावणकोर राज परिवार ने आपत्ति जता दी। परिवार का कहना है ऐसा किया तो विनाश होगा।
राज नंबर दो- क्या आज भी है सम्राट अशोक की सीक्रेट सोसाइटी?
इस सोसाइटी में नौ लोग हैं। हर शख्स के पास एक किताब है। हर किताब में एक विज्ञान। इन किताबों में जैविक हथियार, सिर्फ छूकर मार देने की कला, किसी भी मेटल से गोल्ड बनाने की तकनीक जैसे राज हैं। कहा जाता है कि ये परंपरा पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही है। लेकिन इसका राज आज तक किसी को पता नहीं चल पाया।
राज नंबर तीन- सोन भंडार गुफा का खजाना मिलेगा?
बिहार के राजगीर में मौजूद इस गुफा में बहुत बड़ा खजाना होने की बात कही जाती है। मान्यता है कि यहां मौर्य साम्राज्य के शासक बिम्बसार का सोने का खजाना है। गुफा की दीवार पर शंख लिपि में कुछ लिखा है। माना जाता है कि इसमें खजाने का दरवाजा खोलने का तरीका लिखा है। लेकिन आजतक इसे कोई पढ़ नहीं पाया।
राज नंबर चार- क्या समुद्र के नीचे है एक पूरा शहर?
समुद्र के अंदर समा गई एक पूरी नगरी। हम बात कर रहे हैं श्रीकृष्ण की बसाई द्वारिका नगरी की। यहां एक नगर होने के 250 सबूत मिल चुके हैं। इन चीजों की कार्बन डेटिंग से पता चलता है कि ये चीजें करीब दस हजार साल पुरानी हैं। अगर वाकई यहां श्रीकृष्ण की नगरी थी तो यहां अकूत खजाना होना चाहिए। जिसका खुलासा अब तक नहीं हो पाया।