कहां 5 साल की बच्चियों को जबरदस्ती बनाया जाता है मोटा ?

लालकिला पोस्ट डेस्क
वैसे तो शादी के लिए हर कोई छरहरे शरीर वाली लड़की को पसंद करता है। लेकिन साउथ अफ्रीका में एक ऐसी जगह है, जहां लोग मोटी लड़कियों को अपनी बहू बनाना पसंद करते हैं। यही वजह है कि यहां महज साल की बच्चियों को जबर्दस्ती मोटा बनाया जाता है। यहां छोटी उम्र की बच्चियों को भी मोटा करने के लिए बाकायदा फैट फार्म बनाए गए हैं।
दरअसल साउथ अफ्रीका के केपटाउन में लेबलॉह नाम की एक परंपरा होती है, जिसमें माता-पिता अपनी 5 साल की बच्ची को मोटी बनाने के लिए फैट फार्म भेज देते हैं। यहां पर मासूमों को मोटा बनाने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाए जाते हैं। उन्हें बच्चियों को बिना भूख के ठूंस-ठूंस कर खिलाया जाता है।
वहां के लोगों का मानना है कि अगर लड़की मोटी होगी, तो उसकी शादी जल्दी होगी और उसे अच्छा और सुयोग्य वर मिलेगा। लोगों का यहां तक मानना है कि लड़की जितनी मोटी होगी, उतनी ही जगह उसे अपने पति के दिल में भी मिलेगी। यहां पर आपको मोटी लड़कियां और महिलाएं ही देखने को मिलेंगी। और तो और यहां की लड़कियों को अपने मोटे होने पर गर्व होता है।