आखिर कहां लाखों महिलाओं के साथ हुई थी दरिंदगी ? आखिर किसने इन महिलाओं के साथ की थी दरिंदगी?
लालकिला पोस्ट डेस्क
दूसरे विश्व युद्ध के दौरान हिटलर की नाजी सेना ने दुनिया के कई देशों में जमकर तबाही मचाई थी। इस युद्ध को आज तक सबसे विनाशकारी युद्ध माना जाता है। हालांकि जर्मनी को इस जंग की भारी कीमत चुकानी पड़ी। लेकिन उस दौर के खौफनाक मंजर को याद कर आज भी लोग सिहर उठते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 1944 में सोवियत, अमेरिकी, ब्रिटिश और फ्रेंच सेनाओं ने जर्मनी के कई इलाकों पर कब्जा कर लिया था। इस दौरान जर्मनी खासकर वहां की महिलाओं को बेहद दर्दनाक दौर से गुजरना पड़ा। इतना ही नहीं इस दौरान लाखों महिलाओं और बच्चियों के साथ रेप किया गया। इतिहासकारों के मुताबिक उस दौरान रेड आर्मी ने करीब 20 लाख से भी ज्यादा जर्मन महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाते हुए, जर्मनी को पूरी तरह से रौंद दिया था। इतना ही नहीं इस दौरान सेना ने जमकर लूटपाट की और कत्लेआम मचाया।
एंटोनी बीवर नाम के एक लेखक ने अपनी किताब ‘फॉल ऑफ बर्लिन’ में चौंकाने वाले दावे किए हैं। किताब के मुताबिक रेड आर्मी ने तब जर्मन की किसी भी महिला को नहीं छोड़ा। रेड आर्मी ने 8 साल से लेकर 80 साल की महिलाओं का रेप किया। कहा तो यहां तक जा रहा है कि जंग से छह महीने के अंतराल में अकेले बर्लिन में ही 1 लाख महिलाएं बलात्कार का शिकार हुई थीं। यही वजह है कि गैर-अनुशासित रेड आर्मी की ये करतूत इतिहास में सबसे बड़े सामूहिक बलात्कार की घटना के रूप में दर्ज है।
