सांपों की इस बस्ती में आखिर इंसानों का जाना क्यों मना है ?

लालकिला पोस्ट डेस्क
आज हम आपको दुनिया के एक ऐसे इलाके के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां इंसानों का नहीं बल्कि सांपों का शासन है। ये इलाका है ब्राजील का एक आईलैंड इलाहा दा क्यूइमादा, जो सांपों के आइलैंड के नाम से मशहूर है। कहा जाता है कि इस आईलैंड पर दुनिया के सबसे ज्यादा सांप रहते हैं। इस वजह से यहां इंसानों का रहना तो दूर वहां जाना तक मना है। यहां पाए जाने वाले सांप इतने जहरीले हैं कि इंसान की डसते ही मौत हो जाती है और शरीर काला पड़ जाता है।
ब्राजील सरकार ने तो यहां नहीं जाने को लेकर बकायदा चेतावनी तक जारी कर चुकी है। कहा जाता है कि इस आइलैंड की ये स्थिति हाल के दिनों में बनी है। इस आईलैंड पर पहले भी सांप पाये तो जाते थे, लेकिन उनकी संख्या इतनी ज्यादा नहीं थी। इस आईलैंड पर एक लाइट हाउस भी मौजूद था, जिसकी देखभाल के लिए एक कर्मचारी वहां अपने परिवार के साथ रहता था। लेकिन एक दिन अचानक उसके घर में एक साथ कई सांप घुस गए। हालांकि वो अपने परिवार के साथ भागने की कोशिश तो की, लेकिन वो भाग नहीं सका और सापों के डंसने से उसकी मौत हो गई।
इस घटना के बाद ही उस लाइट हाउस को हमेशा के लिए बंद कर दिया गया ब्राजील सरकार ने लोगों के यहां आने पर बैन लगा दिया। हालांकि चेतावनी के बावजूद कुछ लोगों ने वहां जाने की हिम्मत तो की, लेकिन कोई भी लौटकर नहीं आ पाया। ऐसा कहा जाता है कि करीब 4 लाख 30 हजार वर्ग मीटर में फैले इस आइलैंड पर करीब 20 लाख जहरीले सांप हैं, जिन्हें गोल्डन पिटवाइपर कहा जाता है। ये शायद दुनिया का अकेला ऐसा स्थान है, जहां पर इंसानों का नहीं सांपों का राज है।