रोहिंग्या मुसलमानों के कैंपों में आखिर कैसे होती है शादी ?

लालकिला पोस्ट डेस्क
म्यामांर से पलायन करने वाले रोहिंग्या मुसलमानों का मुद्दा इन दिनों खूब गर्माया हुआ है। एक रिपोर्ट के मुताबिक म्यामांर से पलायन करने वाले करीब 6 लाख से ज्यादा मुसलमान इन दिनों बांग्लादेश में शरण लिए हुए हैं। बांग्लादेश के शिविरों में रहने वाले ये रोहिंग्या मुसलमान बदतर जिंदगी जीने को मजबूर हैं, लेकिन जीवनयापन के जद्दोजहद में जुटे इन लोगों के बीच कुछ ऐसे पल भी आते हैं, जब वो अपने सारे गम भूलाकर जिंदगी का पूरा आनंद लेने से नहीं चूकते।
आज हम आपको रोहिंग्या मुसलमानों की शादी समारोह की कुछ ऐसी ही तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, जिससे आपको अंदाजा हो जाएगा, कि कैसे कम संसाधनों के बीच भी ये लोग कैसे खूब धूमधाम से शादी समारोह का आयोजन करते हैं। इनकी शादी के लिए एक रिफ्यूजी टैंट को रंग-बिरंगे कंबलों से सजाया गया है।
राहत शिविरों में रहने के बावजूद ये शादी के तमाम रीति रिवाजों को पूरा करने से नहीं चूकते हैं। शादी के बाद ये खाने का इंतजाम किया जाता है। इसमें 20 मेहमानों को एक समय में खाना परोसा जाता है। खाने में नॉन वेज का एक आइटम होता है। पहले पुरुष, फिर महिलाएं और अंत में बच्चों को भोजन परोसा जाता है।
खाने के कार्यक्रम खत्म होने के बाद सभी टेबल्स और कुर्सियों को हटा दिया जाता है। और फिर लाउडस्पीकर लगाकर संगीत का कार्यक्रम होता है, जिसमें सभी डांस करते हैं। सबसे पहले एक प्रोफेशनल डांसर डांस शुरू करता है और उसके साथ उसका एक असिसटेंट भी होता है। कुछ देर बाद शादी में आए मेहमान भी डांस करते हैं।