भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद बनाएंगे नई पार्टी ,लड़ेंगे चुनाव

लालकिला पोस्ट डेस्क
देश की बदलती राजनीति की उपज भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद अब राजनीतिक पार्टी बनाने की तैयारी कर रहे हैं। यूपी की आगामी चुनाव में उनकी पार्टी सिरकत करेगी। आजाद की मुलाकात अभी कुछ दिन पहले ही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर से हुई है। माना जाना रहा है कि यूपी का चुनाव अब दोनों मिलकर साथ लड़ेंगे। खबर के मुताविक 15 मार्च को आजाद नई पार्टी का गठन करेंगे। यूपी विधान सभा चुनाव 2022 में होने हैं। माना जा रहा है कि भीम आर्मी प्रदेश की कई पार्टियों को साथ लेकर एक महा गठबंधन की तयारी भी कर रहे हैं।
गौरतलब है कि चंद्रशेखर नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ जारी प्रदर्शनों में हिस्सा लेने के कारण चर्चा में हैं और यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान कर चुके हैं।
उन्होंने लखनऊ पुलिस पर घंटाघर में चल रहे आंदोलन में शामिल न होने देने का आरोप लगाया है। चंद्रशेखर ने कहा कि उनका संगठन सीएए, एनआरसी व एनपीआर के खिलाफ चलाए जा रहे आंदोलनों की देश भर में अगुवाई करेगा। चंद्रशेखर ने कहा कि सीएए, एनपीआर व एनआरसी के खिलाफ चल रहे आंदोलन में अब एससी, एसटी व ओबीसी बड़ी भूमिका निभाएंगे। चंद्रशेखर ने बताया कि 15 मार्च को राजनीतिक पार्टी का एलान किया जाएगा। उस दिन तमाम बड़े चेहरे साथ नजर आएंगे।