तांबे के बर्तन में खाने की किन चीजों के रखने से हो सकती है फूड प्वाइजनिंग ?

लालकिला पोस्ट डेस्क
वैसे तो हम में से ज्यादातर लोग तांबे के बर्तन के फायदों के बारे में जानते हैं। लेकिन कुछ ऐसी चीजें भी हैं, जिन्हें तांबे के बर्तन में रखने या रखकर खाने से स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है। एक्सपर्ट की मानें तो तांबे में कॉपर होता है, जो कुछ चीजों के साथ मिलकर रिएक्ट करने लगता है। ऐसे में फूड प्वाइजनिंग होने के चांसेस बढ़ जाते हैं। ऐसे में खाने की उन चीजों के बारे में जानना जरूरी है, जो जिन्हें तांबे के बर्तन में खाने से बॉडी को नुकसान पहुंच सकता है।
नंबर एक-खट्टे फल
तांबे के बर्तन में किसी भी खट्टे फल का रस रखने से फूड प्वाइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में उल्टी, चक्कर आना और घबराहट जैसी समस्या बढ़ सकती है।
नंबर दो- दही
दही में मौजूद तत्व तांबे के साथ रिएक्ट करते हैं। जिस वजह से बॉडी में फूड प्वाइजनिंग का खतरा बढ़ सकता है।
नंबर तीन- नींबू का रस
नींबू के रस में मौजूद एसिड तांबे के साथ मिलकर रिएक्ट करता है। इससे एसिडिटी और पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है।
और नंबर चार- अचार
तांबे के बर्तन में अचार रखने से इसमें मौजूद सिरका मेटल के साथ मिल जाता है। इससे शरीर में फूड प्वाइजनिंग हो सकती है।