दुनिया का ऐसा गांव जहां इंसानों से लेकर पशु-पक्षी तक सब अंधे हैं !

लालकिला पोस्ट डेस्क
आज हम आपको दुनिया के एक ऐसे गांव के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां सिर्फ इंसान ही नहीं, बल्कि वहां के पशु-पक्षी तक सब अंधे हैं। ये गांव आपको बड़ा रहस्यमयी लगेगा। हो सकता है कि आपको इस बात पर यकीन ही न हो। लेकिन ये हकीकत है।
मैक्सिको के प्रशांत महासागरीय क्षेत्र के इस गांव का नाम ‘टिल्टेपैक’ है। जहां करीब 60 झोंपड़ियां हैं, जिनमें तीन सौ के लगभग रैड इंडियन रहते हैं। आश्चर्य की बात है कि ये सब के सब अंधे हैं। इससे भी बड़ी बात तो ये है कि यहां रहने वाले कुत्ते, बिल्लियां और अन्य जानवर भी पूरी तरह अंधे हैं। इस गांव का अस्तित्व अब लोगों के लिए रहस्यमयी बन चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘टिल्टेपक’ नामक इस गांव में जोपोटेक जनजाती के लोग बसते हैं।
कहते हैं कि यहां जन्म के समय बच्चे एकदम ठीक होते हैं, मगर कुछ दिनों बाद ही वे दृष्टिहीन हो जाते हैं। गांव वाले इसके पीछे की वजह एक पेड़ को मानते हैं। इस पेड़ का नाम ‘लावजुएजा’ है। इसे देखने के बाद लोग अंधे हो जाते हैं। जब वैज्ञानिकों को इस बात का पता चला, तो वे भी इस गांव की तरफ आकर्षित हुए। उन्होंने इसके पीछे का कारण जानने की कोशिश की।
वैज्ञानिकों ने पाया कि जिस पेड़ को लोग रहस्यमयी समझ रहे हैं, असल में वैसा कुछ था ही नहीं। उनका कहना है कि उस पेड़ को देखने के बाद भी पर्यटक तो साफ देख पाते हैं। वैज्ञानिकों ने इसके पीछे का एक अलग कारण बताया। वैज्ञानिकों के मुताबिक ऐसा एक विषैली मक्खी के काटने से होता है। ये मक्खी उनके शरीर में एक तरह के कीटाणु छोड़ देती है जो शरीर में फैल जाते हैं और उनकी आंखों के नसों को ब्लॉक कर देते हैं, जिससे लोगों को दिखना बंद हो जाता है।