आखिर 120 भाषाओं का ज्ञान रखने वाली ये 12 साल की हिंदुस्तानी लड़की कौन है

लालकिला पोस्ट डेस्क
सुचेता सतीश इन दिनों दुनिया भर में चर्चा के केंद्र में हैं। 12 साल की इस हिंदुस्तानी लड़की ने अपनी प्रतिभा से पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। दुबई में इंडियन हाई स्कूल की 8वीं कक्षा की छात्रा सुचेता 120 भाषाओं में गाना गा सकती हैं।
खलीज टाइम्स के मुताबिक, सुचेता को दुबई इंडियन हाईस्कूल की कोकिला के रूप में जाना जाता है। हालांकि गायकी की इस राह पर सुचेता ने अपना सफर बहुत पहले नहीं शुरू किया है। उन्होंने 80 में से ज्यादातर भाषाओं में गाने का अभ्यास पिछले एक साल के दौरान ही शुरू किया है। केरल की रहने वाली सुचेता हिंदी, मलयालम और तमिल जैसी भारतीय भाषाओं में भी गाती है। इसके अलावा वे अपने स्कूल प्रतियोगिताओं में अंग्रेजी में भी गाती रही हैं। सुचेता ने हाल ही में जापानी भाषा में गाना शुरू किया है। अंग्रेजी के बाद जापानी ही वो पहली विदेशी भाषा थी, जिसमें उन्होंने गाना सीखा।