दुनिया की इन जगहों पर जाना मौत को दावत देने जैसा है ?

लालकिला पोस्ट डेस्क
दुनिया में घूमना सभी को पसंद है। जिनका शौक घूमने का होता है, वो दुनिया के कोने-कोने में घूमना चाहते हैं। उन्हें हर सफर में कुछ नया खोजना होता है। हालांकि इस दुनिया में कुछ ऐसी जगहें भी हैं, जहां जाने की सख्त मनाही होती है। आज हम आपको ऐसी रोमांचक जगहों के बारें में ही बताने जा रहे हैं, जहां जाना खतरे से खाली नहीं।
नंबर एक- SNAKE ISLAND, BRAZIL
ब्राजील में एक छोटा सा आईलैंड है, जहां 20 लाख से अधिक सांपों का घर है। दुनिया में स्नेक आइलैंड के नाम से मशहूर इस जगह पर सबसे खतरनाक वाइपर प्रजाति के सांप पाए जाते हैं। इस सांप का जहर इतना खतरनाक होता है कि ये इंसान का मांस तक गला देता है। कई हादसों के बाद सरकार ने यहां जाने पर बैन लगा दिया।
नंबर दो- VATICAN ARCHIVE, ROME
रोम का एक शहर वेटिकन है, जहां आर्काइव हाउस को दीवारों में दफन कर दिया गया था। इसका नाम वेटिकन सीक्रेट आर्काइव है। बताया जाता है कि इसमें कई ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद हैं। यहां जाने की किसी को परमिशन नहीं है।
नंबर तीन- ISE GRAND, JAPAN
जापान में ईसा श्राइन नाम की जगह है, जो श्राइन देवी अमातेरसु-ओमीकामी को समर्पित है। तीसरी शताब्दी में बनी और जर्जर हो चुकी इस इमारत में हर साल छह मिलियन से ज्यादा लोग तीर्थ यात्रा पर आते हैं, लेकिन लोगों को सिर्फ इमारत के गेट तक ही जाने और दूर से देखने की परमिशन होती है। माना जाता है कि इसके अंदर एक जादुई शीशा है। यहां जाने की इजाजत सिर्फ महायाजक परिवार या पुजारी और जापानी शाही परिवार के सदस्यों को है।
नंबर चार- SUN TRUST PLAZA, ATLANTA GEORGIA
अटलांटा में एक सन ट्रस्ट बैंक है, इसमें कोका-कोला ड्रिंक बनाने का फॉर्मूला सुरक्षा के बीच रखा गया है। इस फॉर्मूले को सन 1925 से यहां रखा गया है। इसमें बस खास लोगों को ही जाने की इजाजत है।
और नंबर पांच- SVALBARD, NORWAY
नॉर्वे में एक बैंक है, जिसका नाम स्वॉलबोर्ड ग्लोबल सीड है। इस बैंक में करीब 4 हजार विभिन्न प्रजाति के बीजों के 8 लाख 40 हजार सैम्पल रखे गए हैं। बताया जाता है कि पहाड़ी को काटकर इस बैंक को बनया गया है। इसका मकसद प्राकृतिक आपदा या युद्ध की स्थिति में बीजों को सुरक्षित रखना है।