क्या किसी भी वक्त पानी पीना शरीर के लिए हानीकारक है ?

लालकिला पोस्ट डेस्क
जिस किसी में भी प्राण है, उसके लिए पानी बेहद जरूरी है। पानी के बिना हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। अक्सर कहा जाता है कि रोजाना आठ गिलास पानी पीना जरूरी है, ताकि शरीर सही से काम कर सके। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पानी पीने का सही समय क्या है? जी हां, आपने बिलकुल सही पढ़ा। जैसे समय पर भोजन करने से ही शरीर को उसका फायदा मिलता है, ठीक उसी तरह अगर सही समय पर पानी न पिया जाए तो शरीर को उसका नुकसान उठाना पड़ता है। तो आइए जानते हैं कि पानी पीने का सही समय क्या है।
नंबर एक- सुबह उठने के बाद
सुबह उठकर एक से दो गिलास पानी पीना चाहिए। पानी पीने से शरीर के सारे अंदरूनी अंग फिर से एक्टिव हो जाते हैं। इसके साथ ही खाने से पहले सुबह उठकर पानी पीने से आपके शरीर की सफाई भी हो जाती है।
नंबर दो- खाने से पहले
अगर आप खाना खाने के आधे घंटे पहले एक गिलास पानी पीएंगे, तो आपका डाइजेशन अच्छा रहेगा। याद रखिए खाना खाने के तुरंत पहले और तुरंत बाद कभी पानी नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने से पानी पाचन संबंधी जूस को पतला कर देता है, जिससे डाइेजेशन में दिक्कत आती है। खाना खाने के आधे घंटे बाद पानी पीना चाहिए। ताकि शरीर को भोजन के पोषक तत्वों को सही से सोखने का समय मिल सके। साथ ही खाना खाते समय भी पानी नहीं पीना चाहिए।
नंबर तीन- नहाने से पहले
नहाने से आधा घंटा पहले पानी जरूर पीना चाहिए। इससे ब्लड प्रेशर नहीं बढ़ पाता है।
नंबर चार- सोने से पहले
सोने से एक घंटा पहले पानी पीना चाहिए ताकि रात के समय शरीर में पानी की कमी न हो पाए।
नंबर पांच- भूख लगने पर पीएं पानी
भूख लगाने पर हमारा शरीर उसी तरह के सिग्नल देता है, जैसे प्यास लगने पर देता है। ऐसे में अगर आपको लगे कि भूख लग रही है, तो सबसे पहले पानी पीजिए और 10 मिनट तक इंतजार कीजिए। अगर आपको फिर भी भूख लगती है, तो कुछ खाइए, लेकिन कई बार पानी पीने के बाद इस तरह की भूख नहीं लगती।