रतलाम की पहाड़ी पर मौजूद पत्थर में है दैवीय शक्ति ?

लालकिला पोस्ट डेस्क
वैसे तो आपने कई अनोखे पत्थरों के बारे में सुना होगा…लेकिन आज हम जिस पत्थर के बारे में बताने जा रहे हैं…वो अपने आप में बेहद खास है…इस पत्थर को बजाने पर घंटी की आवाज निकलती है…ये सुनकर आप चौंक गए होंगे…लेकिन चौंकिए मत…क्योंकि ये सोलह आने सच है…
दरअसल मध्य प्रदेश के रतलाम में मां दुर्गा के मंदिर में एक ऐसा अनोखा पत्थर है…जिसको बजाने पर घंटी की तरह आवाज निकलती है…इस पत्थर से निकलने वाली आवाज सुनकर लोग हैरत में पड़ जाते हैं…कई लोग इसे दैवीय चमत्कार भी मानते हैं…खास बात ये है कि इस पत्थर पर किसी भी अन्य पत्थर के टकराने से…धातु की तरह आवाज आती है…रतलाम से करीब 25 किलोमीटर की दूर…बेरछा गांव के पास प्राचीन पहाड़ी पर स्थित ये मंदिर…अंबे माता के मंदिर के नाम से जाना जाता है…
इस पहाड़ी पर मंदिर से कुछ ही दूरी पर एक अनोखा पत्थर भी है…इस पत्थर पर किसी अन्य पत्थर से पीटने पर धातु की तरह टन-टन की आवाज निकलती है…पत्थर से निकलने वाली ये आवाज घंटी की तरह सुनाई देती है…जिसे ग्रामीण चमत्कारी पत्थर मानते हैं…वैसे तो पूरी पहाड़ी पत्थरों से भरी हुई है…लेकिन उसमें सिर्फ एक ही पत्थर खास है…धातु की तरह आवाज निकालने वाला ये पत्थर अब भी रहस्य बना हुआ है…पहाड़ी में स्थित इस मंदिर का इतिहास भी काफी पुराना है…इस मंदिर को सबसे पहले एक ग्रामीण ने देखा था…उस समय यहां आने के लिए रास्ता भी नहीं था…बाद में ग्रामीणों ने यहां आने के लिये एक कच्चा सकरा रास्ता बनाया…ताकि मंदिर तक जरूरी पूजा और अन्य दूसरे सामना लाया जा सके…
ग्रामीणों ने तो इस पत्थर को दैवीय चमत्कार मानते हुए…पूजा भी शुरू कर दी है…साथ ही यहां पर एक झंडा भी लगा दिया गया है…ये अनोखा पत्थर अंबे माता के मंदिर से से करीब 700 मीटर की दूरी पर है…जहां पैदल भी जाया जा सकता है…इन दिनों इस पत्थर से निकलने वाली आवाजों को सुनने के लिए…लोगों की काफी भीड़ जुटी रहती है…