RJD चीफ लालू यादव की तबीतय बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती…
RJD सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत बिगड़ी है। उन्हें इलाज के लिए पटना के IGIMS लाया गया। उनके साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती और बड़े बेटे तेजप्रताप साथ में थे।लालू यादव ने आईजीआईएमएस में अपनी आंख का चेकअप कराया। उनकी आंखों की जांच HOD डॉ. विभूति प्रसन्न सिन्हा ने की। इसके बाद उनका ईसीजी किया गया।
फिलहाल अस्पताल में उनका स्वास्थ्य परीक्षण जारी है और डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।जानकारी के अनुसार, अचानक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी महसूस होने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें विस्तृत जांच कराने की सलाह दी थी। इसके बाद उन्हें आईजीआईएमएस लाया गया, जहां विभिन्न जांच की जा रही हैं।अस्पताल प्रशासन की ओर से फिलहाल उनकी जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।डॉक्टर रिपोर्ट के आधार पर आगे की उपचार प्रक्रिया और चिकित्सकीय सलाह तय करेंगे। फिलहाल उन्हें विशेषज्ञों की निगरानी में रखा गया है।
लालू प्रसाद यादव लंबे समय से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। वह किडनी की बीमारी से पीड़ित रहे हैं और उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हो चुका है।इसके अलावा ब्लड शुगर के स्तर में उतार-चढ़ाव की समस्या के कारण डॉक्टर नियमित रूप से उनकी सेहत की निगरानी करते रहे हैं।इसी वजह से स्वास्थ्य में किसी भी तरह की नई परेशानी को गंभीरता से लिया जाता है।
