इस नदी में नहाने वाला जिंदा उबल जाएगा ?

लालकिला पोस्ट डेस्क
दुनिया के प्राकृतिक अजूबों का नाम लेते ही हर किसी के दिमाग में ग्रैंड कैनयन और विक्टोरिया फॉल्स जैसे नाम आते हैं। ये जगहें लोगों को खूब लुभाती हैं, लेकिन इसके अलावा भी दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जो आपको हैरान कर सकती है। इन जगहों के बारे में जानकर भी इन पर यकीन करना मुश्किल है। तो आइए जानते हैं, दुनिया के 5 हैरान वाली जगहों के बारे में।
नंबर एक- शनय-तिम्पिश्का नदी, अमेजन
अमेजन के जंगलों के करीब 4 मील अंदर मौजूद इस नदी के जैसी धरती पर शायद ही कोई नदी हो। शनय-तिम्पिश्का नदी का पानी इतना गर्म है कि अगर इसमें कोई गिर जाए तो जिंदा उबल जाएगा। इस नदी का पानी 91 डिग्री सेल्सियस गर्म है। साइंटिस्ट भी इसकी वजह नहीं तलाश पाए हैं। आमतौर पर ज्वालामुखी के चलते आस-पास की नदियों का पानी गर्म होता है, लेकिन ये नदी ज्वालामुखी से 700 किमी दूरी पर है।
नंबर दो- मोविल केव, रोमानिया
रोमानिया की इस गुफा में 55 लाख सालों से रोशनी की एक किरण तक नहीं पहुंची है। यहां कई टनल पार करते हुए जब चैम्बर में दाखिल होते हैं, तो यहां बदबूदार झील नजर आती है, जिसका पानी सलफ्यूरिक है। हाइड्रोजन सल्फाइड से भरे इस गुफा की हवा टॉक्सिक है। जिसमें कार्बनडाइऑक्साइड का लेवल बहुत ज्यादा होता है।
नंबर तीन- नारेसबॉरो, नॉर्थ यॉर्कशयर, इंग्लैंड
यहां एक पहाड़ी के ऊपर से जो पानी निकलता है, वो ऐसा है कि इसके नीचे जो भी सामान आ जाए वो पत्थर बन जाए। हालांकि इस प्रक्रिया में तीन से पांच महीने का वक्त लगता है। पानी के नीचे अगर यहां कोई भी सामान छोड़ दिया जाए, तो वो लौटने पर पत्थर में तब्दील हुआ मिलेगा।
और नंबर चार- ग्रूनर सी, ऑस्ट्रिया
ऑस्ट्रिया के इस पार्क में जॉगिंग करने के लिए आपको ऑटम सीजन में आना होगा। स्प्रिंग सीजन में पूरा का पूरा पार्क पानी में डूब जाता है। सर्दियों ये होने वाली बर्फ जब पिघलता है तो पार्क में मौजूद लेक आकार में दोगुनी हो जाती है और पार्क को भी डुबो लेती है। बेंच से लेकर ब्रिज तक सब पानी में डूब जाता है।