साउथ अफ्रीका के इस शहर में बचा है सिर्फ 3 महीनों का पानी ?

लालकिला पोस्ट डेस्क
आज हम आपको बताने जा रहे हैं साउथ अफ्रीका के एक ऐसे शहर के बारे में, जहां अगले करीब तील महीने बाद पानी की भारी किल्लत होने वाली है। यानी इस शहर में महज 92 दिनों का पानी और बचा है।
जी हां, इस शहर का नाम है केपटाउन, जहां पानी के लिए इमरजेंसी जैसे हालात हो गए हैं। यहां के सभी छह बड़े डैम लगभग सूख चुके हैं। अगर आने वाले दिनों में यहां बारिश नहीं हुई, तो फिर इसका लेवल 21 अप्रैल तक 13.5 फीसदी से नीचे चला जाएगा और इसके बाद घरों में पानी सप्लाई बंद कर दी जाएगी। ये दुनिया का पहला शहर होगा, जहां पानी के लिए इमरजेंसी के हालात हैं। शहर में लोग सूखे को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी कर रहे हैं।
सरकार ने ने 21 अप्रैल को डे-जीरो घोषित किया है। इसके बाद लोगों के घरों में पानी आना बंद हो जाएगा। शहर को लोगों को पीने का पानी लेने के लिए लाइन में लगना होगा। इसके लिए शहर में 200 सेंटर बनाए जा रहे हैं। अभी घरों में हर दिन करीब 87 लीटर पानी की सप्लाई हो रही है। डे-जीरो से सिर्फ 27 लीटर पानी मिलेगा। वो भी लाइन में लगकर। टीमें घर-घर लोगों को बता रहीं हैं कि पानी कैसे बचाएं और कम पानी में काम कैसे चलाएं।
आपको बता दें कि थीवाटरक्लूफ केपटाउन का सबसे बड़ा डैम है। शहर में 41 फीसदी पानी की सप्लाई इसी डैम से होती है। इस डैम की क्षमता 48 लाख करोड़ घन लीटर है। शहर को हर दिन इससे करीब 60 करोड़ लीटर पानी की सप्लाई होती है। शहर में 6 बड़े डैम हैं, जहां से करीब 99.6 फीसदी पानी की सप्लाई होती है। इस शहर की आबादी करीब 37 लाख है।