कहां सफर के दौरान पेट्रोल खत्म होने पर जाना होता है जेल ? आखिर और कितने देशों में इस तरह के अजीबोगरीब देश हैं ?

लालकिला पोस्ट डेस्क
दुनियाभर के कई देशों के अपने-अपने कानून होते हैं। हालांकि, कई बार कुछ ऐसे कानून भी बनाए जाते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही अजीबोगरीब कानून वाले देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे।
नंबर एक – जर्मनी
जर्मनी में अगर गाड़ी चलाते वक्त आपका पेट्रोल खत्म हुआ, तो आपको भारी जुर्माना देना पड़ सकता है या फिर आपको जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि पेट्रोल खत्म होने से व्यस्ततम माने जाने वाले हाईवे पर ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो सकती है। इसलिए यहां जाने से पहले ही लोगों को फुल टैंक रखने की चेतावनी भी दी जाती है।
नंबर दो- अमेरिका के सैन फ्रैंसिस्को
अमेरिका के सैन फ्रैंसिस्को में अंडर वियर से कार साफ करना आपको भारी पड़ सकता है, क्योंकि ऐसा करना यहां अपराध माना जाता है। यहां ये नियम 2020 तक शहर को ‘जीरो वेस्ट सिटी’ बनाने के लिए बनाया गया है।
नंबर तीन- लंदन
लंदन में प्लैग जैसी बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति टैक्सी नहीं रोक सकता। इस नियम के मुताबिक किसी संक्रमण या ऐसी ही किसी बीमारी के होने पर टैक्सी रोकना गैरकानूनी है। लंदन में ही साल 1839 से एक औऱ अजीब कानून है, जिसके तहत सुबह 8 बजे के बाद कोई भी व्यक्ति अपने घर के बाहर डस्टिंग या धूल साफ नहीं कर सकता। ऐसे करने पर उसे अरेस्ट भी किया जा सकता है।
नंबर चार- स्विट्जरलैंड
स्विट्जरलैंड में रात 10 बजे के बाद टॉयलेट फ्लश करना गैराकानूनी है। इसे ध्वनि प्रदूषण माना जाता है।
नंबर पांच- इटली
अगर आप इटली जाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए जानना बेहद जरूरी है कि वहां जाने पर अक्सर आपके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहना जरूरी है। यहां माना जाता है कि किसी की मौत पर ही आप दुखी हो सकते हैं।