दुनिया में आखिर कहां 1300 फीट की ऊंचाई पर बना है होटल ?

लालकिला पोस्ट डेस्क
इंसान ने धरती पर कई अद्भुत निर्माण किए हैं, जिसके बारे में पहले कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। वहीं आज हम आपको इंसानों की ओर से किए गए अद्भुत निर्माणों में से एक ऐसे निर्माण के बारे में बता रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप हाथों तले उंगलियां दबाने लग जाएंगे।
जी हां, हम बात कर रहे हैं साउथ अमेरिका के पैरू में सैक्रेड वैली पर बना स्काईलॉज होटल के बारे में। जिसे दुनिया का सबसे खतरनाक होटल माना जाता है। ये होटल लगभग 1300 फीट की ऊंची पहाड़ी पर लटका हुआ है, जिस पर रहना काफी रिस्की माना जाता है। लेकिन फिर भी पर्यटक यहां खूब आते हैं। जितनी ऊंचाई पर ये होटल बना है, वहां तक पहुंचना हर किसी की बात नहीं है।
इस होटल में पहुंचने के दो तरीके हैं। पहला जिपलाइन की मदद से पहुंच सकते हैं। आपको बता दें कि जिपलाइन एक ऐसी लाइन हैं, जिसमें दो पहाड़ों को एक दूसरे से जोड़ने के लिए मजबूत तार लगाए जाते हैं। जिसे पार कर व्यक्ति एक पहाड़ के एक कोने से दूसरे कोने तक पहुंच सकता है। या फिर पहाड़ के किनारे बनी 1300 फुट मेटल की सीढ़ी से चढ़कर इस होटल में पहुंचा जा सकता है।
कैप्सूल के आकार का बना ये होटल 24 फीट लंबा, 8 फीट चौड़ा और 8 फीट ऊंचा है। इस होटल में चार बेड, एक बाथरूम और डाइनिंग रूम बनाया गया है। यहां पहुचने वाला हर शख्स पहाड़ों के खूबसूरत नजारे देख सके, इसलिए इस होटल को पूरी तरह ट्रांसपेंरेंट रखा गया है। हर रूम इंटीरियर में चार लैम्प है, यहां पर लाइट सौर पैनलों से संचालित की जाती है। स्काईलॉज होटल उन लोगों की पसंदीदा जगह है, जिन्हें एडवेंचर काफी पसंद है। इस होटल का एक दिन का किराया करीब 20 हजार रुपये है।