पीले दांत सफेद करने के इन अचूक उपाय जानकर हैरान रह जाएंगे !

लालकिला पोस्ट डेस्क
अगर हमारे दांत साफ न हों तो हम मुस्कुराने से भी कतराने लगते हैं। चेहरे की रौनक सफेद और चमकदार दांतों से ही संभव होती है। दांतों में मैल या पीलापन आपकी पूरी पर्सनैलिटी पर एक दाग की तरह होता है। दातों के पीले होने के कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे आसान उपाय बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आपके पीले दांत सफेद हो जाएंगे। कुछ उपाय का असर तुरंत दिखने लगेगा। इनको आपको बताए गए तरीके से ही फॉलो करना है। आइए जानते हैं उपायों के बारे में।
नंबर एक- स्ट्रॉबेरी में मौजूद विटामिन सी दांतों के प्लाक को तोड़ने में मदद करता है। जो दांतो के पीलेपन का प्रमुख कारण है। इसमें मैलिक एसिड नामक एन्जाइम भी होता है। जो दाग-धब्बों को साफ करने में मदद करता है। पकी हुई स्ट्रॉबेरी का पेस्ट बनाकर उससे दांतों को साफ करें।
नंबर दो- नारियल के तेल में मौजूद लोरिक एसिड दांतों पर जमे प्लैक को साफ करने में मदद करता है। नारियल के तेल में एंटी माइक्रोबियल गुण होते है। इसलिए आप कुछ देर तक नारियल के तेल को मुंह मे रखकर कुल्ली कर सकते हैं। इससे भी दांत साफ हो जाएंगे।
नंबर तीन- केले में मौजूद पोटैशियम, मैग्नीशियम और मेंगनीज अधिक मात्रा में होता है। जो दांतों के लिए फायदेमंद और दाग हटाने में मदद करती है। इसलिए केले से दांतों के धब्बे दूर करने के लिए पके हुए केले के छिलके की अंदरूनी सतह को दो मिनट तक अपने दांतों पर रगड़ने की सलाह दी जाती है। ऐसा करीब 15 दिन तक करें।
नंबर चार- आधी चम्मच हल्दी पाउडर में कुछ बूंदे पानी मिलाकर बना मोटा पेस्ट टूथब्रश में लगाकर करने से दांत साफ हो जाते हैं। हल्दी खुद पीली होती है, लेकिन यह दांतों को सफेद और बेदाग बना देती है।
और नंबर पांच- नींबू के छिलके में एक चुटकी सेंधा नमक लगाकर उससे दांतों को रगड़े। इससे दांतों के धब्बे चले जाते हैं। नीबू में विटामिन सी होता है और नमक आयुर्वेद के अनुसार गंदगी को साफ करता है। इसलिए ये दांतों के लिए अद्भुत मंजन है। इससे पीले दांत सफेद हो जाते हैं।